* स्क्रीन
प्ले *
लड़की
पापा खाना लग गया
है|
पापा
आया बेटी ............. आज कुछ खास है क्या?
लड़की
हाँ!!! पापा आज मैं ने स्पेशल डिश बनाई है|
पापा
(डायनिंग टेबल पर खाना खाते हुए)
क्या बात है बेटी
.............तुम बहुत अच्छा खाना बनाती हो|
लड़की
हाँ !! क्यों नहीं ........अब बच्ची थोड़ी न हूँ
....... बारहवी में हूँ|
पापा
हाँ ........... ये तो बात है |
लड़की
पापा ! 12वी के बाद कहाँ...............|
पापा
( बात काटते हुए)
हाँ .....हाँ बेटी
मुझे याद है|
लड़की
तो आप ने क्या सोचा
है |
पापा
सोचना क्या है| जब शहर ही
में डिग्री कॉलेज है|
लड़की
क्या???
पापा
हाँ ....... एडमिशन भी
आसानी से हो जायेगा|
लड़की
नहीं .... पापा मैं ज़माने
क साथ चलना चाहती हों |
पापा
क्या मतलब है
तुम्हारा ??
लड़की
मैं हायर स्टडीज के लिए
delhi जाना चाहती हूँ|
पापा
क्या फ़िज़ूल बात है|
लड़की
लेकिन पापा इसमें
बुराई क्या है??
पापा
बुराई......हर्ज और परेशानी की बात करती हो.......तुम्हारा वहां है कौन हाँ......किसके सहारे तुम वहां पढाई करोगी?
लड़की
गर्ल्स हॉस्टल है पापा
..... वे लड़कियों को सहारा देते हैं|
पापा
क्या .....हॉस्टल......हाँ ........कैसे होते हैं हॉस्टल सब मुझे पता
है......शहर का माहौल तो देखो बेटा!!
लड़की
पापा .... मैं ने बड़े ख़्वाब देखे हैं और जो लोग ऊँचा ख़्वाब देखते हैं और
ईमानदारी के साथ उस को हासिल करना चाहते हैं उनका माहौल कुछ नहीं बिगाड़ सकते
........ बल्कि ऐसे लोग माहौल को ही बदल देते हैं|
पापा
ये सब किताबी बाते हैं.........बेटी..... हमारे खानदान की ऐसी कोई परंपरा नहीं
रही है|
लड़की
नही पापा यही तो मैं बदलना चाहती हूँ ..... और इन किताबी बातों को सच साबित
करना चाहती हूँ ...... क्या मुझे ख़्वाब देखने का भी हक़ नहीं है?
पापा
हक़ है ..... बेटी
....लेकिन
लड़की
लेकिन ...... वेकिन
...कुछ नहीं|
पापा
बेटी.....बेटी !! जिद न करो| अपने शहर से पढाई पूरी कर लो| शादी के बाद मटर ही
छिलना है|
लड़की
ज़रूरी तो नहीं पापा|
पापा
तब क्या करोगी........जब
हमारी यही संस्कृति है|
लड़की
देश व समाज की सेवा| महिलाओं के प्रति लोगों की सोच और संस्कृति बदलना चाहती
हूँ|
पापा
तुम्हारा मतलब कि ........ तुम
सेकंड मदर tresa बनोगी.....हाँ |
लड़की
पापा ! ज़िन्दगी में मैं ने पहली बार आप से कुछ स्पेशल माँगा है| एक बार पापा
.......एक बार मुझे जाने दीजिये ...... मैं अपने खानदान की रिवायत तोड़ कर कुछ करके
और बन के दिखाओंगी ...... हो सकता फिर सभी की ग़लत फ़हमी दूर हो जाए|
पापा
(भावुक हो जाते
हैं )
ठीक है ..... बेटी ..... जाओ
तुम अपने ख़्वाब को पूरा करो|
लड़की
थैंक यू ......
पापा....मेरे अच्छे पापा|||
No comments:
Post a Comment